
मिर्जापुर के विभिन्न थानों में 32 व्यक्तियों का चालान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
वन विभाग से मारपीट, गोवध मामला व शांति भंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा
तीन अलग-अलग मामलों में कुल 36 पर कार्रवाई
मीरजापुर, 4 जनवरी।जनपद में अपराध और अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए मीरजापुर पुलिस ने एक साथ कई बड़ी कार्रवाइयाँ करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैंथाना लालगंज क्षेत्र में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।वहीं थाना चुनार पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त बालेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ मास्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।इसके अतिरिक्त, जनपद में कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने विभिन्न थानों में 32 व्यक्तियों का चालान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं में किया है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी कार्य में बाधा, कानून उल्लंघन और शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।