
अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख के अवैध गांजा व गांजा तस्करी में प्रयुक्त 02 स्विफ्ट कार के साथ 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार —
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदाथों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः02.01.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 02 स्विफ्ट कार सवार गांजा तस्कर हिन्दुवारी से मड़िहान बरकछा चुनार के रास्ते चन्दौली की तरफ जा रहे है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन वाहन चेकिंग कर 02 स्विफ्ट कार सवार 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा गया । जिनके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता 1. रामकुमार यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी तरखा खड़ थाना बलरामपुर जनपद बलरामपुर, 2. रामप्रकाश चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी मठपुरवा थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, 3. राकेश साव पुत्र नारायण साव निवासी छट्टू धनमा थाना जमुई जनपद जमुई, बिहार, 4. हरेराम पुत्र स्व0जगेश्वर निवासी कमता थाना परासी जनपद अरवल, बिहार बताया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ से गांजा खरीद कर ले आते है और चन्दौली व बिहार में ले जाकर बेचते है । पुलिस टीमों द्वारा मौके से बरामद दोनों वाहनों की तलाशी ली गई तो दोनों कारों की डिग्गी में सफल पान मसाला के झोले में छिपाकर 13 बण्डलों में पैक कर रखा कुल 20.00 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-03/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार अंकित वाहन संख्याः CG12BE4095 व CG08AK6083 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण—*
1. रामकुमार यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी तरखा खड़ थाना बलरामपुर जनपद बलरामपुर, उम्र करीब-26 वर्ष
2. रामप्रकाश चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी मठपुरवा थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, उम्र करीब-39 वर्ष
3. राकेश साव पुत्र नारायण साव निवासी छट्टू धनमा थाना जमुई जनपद जमुई, बिहार, उम्र करीब-42 वर्ष
4. हरेराम पुत्र स्व0जगेश्वर निवासी कमता थाना परासी जनपद अरवल, बिहार, उम्र करीब-28 वर्ष
*बरामदगी विवरण—*
20.00 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹ 05 लाख )
गांजा तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार अंकित वाहन संख्याः CG12BE4095 व CG08AK6083.
जामा तलाशी से 02 मोबाइल फोन, ₹ 980/- नगद, 01 आधार कार्ड व 01 एटीएम कार्ड ।
*पंजीकत अभियोग—*
मु0अ0सं0-03/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पड़री जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—*
कोटवां ओवर ब्रिज के पश्चिमी छोर के हाइवे से, दिनांकः02.01.2026 को समय 21:25 बजे ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
थानाध्यक्ष पड़री-प्रदीप सिंह, उप-निरीक्षक कैलाशनाथ सिंह व विजय कुमार मिश्रा, थाना पड़री, मीरजापुर मय टीम ।
निरीक्षक राजीव सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, मीरजापुर मय टीम ।