
मीरजापुर के पहाड़ी विकासखंड के लोकापुर गांव में छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ गया है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ये मवेशी किसानों की गेहूं, सरसों, जौ, अरहर, चना, अलसी, मटर और आलू जैसी लहलहाती फसलें लगातार बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीण किसानों शारदा प्रसाद मिश्रा, विजय विद, अखिलेश मौर्य, विधान मिश्रा और लोहा मिश्रा ने बताया कि कई महीनों से ब्लॉक द्वारा छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए उपलब्ध वाहन खराब पड़ा है। इससे परेशान होकर किसानों ने शनिवार को अपने खर्च पर पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया। किसान शारदा प्रसाद मिश्रा ने कहा, “एक तरफ प्रकृति की मार और दूसरी तरफ छुट्टा पशुओं का आतंक हमारी मेहनत पर पानी फेर रहा है।” किसानों ने सरकार से तत्काल इस समस्या पर ध्यान देने और डीएम पवन कुमार गंगवार से छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की अपील की है। वहीं, BDO बबीता सिंह ने बताया कि वाहन खराब हो गया है और उसकी मरम्मत के लिए लिखित आदेश दिया गया है। उन्होंने प्रधान और सचिव को निर्देशित किया है और ग्रामीणों को प्रधान या सचिव से संपर्क करने की सलाह दी है।