• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना म्योरपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना म्योरपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के कुशल निर्देशन में *थाना म्योरपुर* पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

उक्त अभियान के अंतर्गत थाना म्योरपुर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0–149/2025, धारा 105 बीएनएस* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता को आज दिनांक 01.01.2026 को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम सरोज देवी पत्नी सुनील कुमार, निवासी ग्राम कुंडाडीह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष है।* अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण –

 

सरोज देवी पत्नी सुनील कुमार

निवासी – ग्राम कुंडाडीह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र

उम्र – लगभग 19 वर्ष

 

अपराधिक इतिहास–

 

• मु0अ0सं0–149/2025

• धारा – 105 बीएनएस

• थाना – म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

 

उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना म्योरपुर, सोनभद्र।

म0हे0का0 संगीता पाठक, थाना म्योरपुर, सोनभद्र।

का0 मुकेश कुमार, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

का0 मनोज कन्नौजिया, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .