• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई।

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

कंबल बांटने के कार्यक्रम में बेकाबू कार घुस गई और स्कूटी सवार को रौंद दिया। टक्कर के बाद स्कूटी सवार पिछले बंपर में फंस गया। ड्राइवर ने कार फुल स्पीड में दौड़ा दी। जिसके बाद स्कूटी सवार करीब 10 किलोमीटर तक घिसटता चला गया। सड़क से रगड़ खाने की वजह से युवक के पीठ का हिस्सा घिसटकर फट गया। कमर के नीचे के हिस्सा का पता ही नहीं चला। एक पैर का मांस रगड़कर सड़क पर फैल गया। पैर में सिर्फ हड्डियां बचीं। एक हाथ कटकर अलग हो गया। सिर पीछे से फट गया। सड़क पर मांस के लोथड़े पड़े थे। युवक को घसीटने के बाद कार आगे जाकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली गांव के पास का है। कार पर पुलिस लिखा है। हादसे के बाद भड़के परिजनों ने चौकी पर हंगामा कर दिया। स्कूटी सवार की पहचान चंदौली के चकिया गणेशपुर के निवासी धर्मेंद्र उर्फ अनिल (25) पुत्र बाबूलाल के रूप में हर्द है। हादसे के समय अनिल अपनी बहन लक्ष्मीना स्कूटी से नोडीहा शेरवा स्थित उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था कार से टक्कर लग जाने से काफी गंभीर चोट लग गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .