• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
.पं.*खोराडीह को मिला प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत 3 पक्की सड़कों का सौगात

.पं.*खोराडीह को मिला प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत 3 पक्की सड़कों का सौगात


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़ मिर्जापुर। ग्राम पंचायत खोराडीह के ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल के पहल पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत कुल आठ मार्गों का मांग किया गया था।जिसके क्रम में तीन मार्ग की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें 1. चंदनपुर राजेश पटेल के दुकान से डोंगिया बांध तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य लंबाई 5 कि.मी.2. चंदनपुर घूरे पाल के घर से दशरथ सोनकर के घर तक की रोड का निर्माण कर लंबाई 3 किलोमीटर 3. भल्लू कोल के घर से लतिरहवा रामधारी कोल के घर तक पक्की सड़क का निर्माण का लंबाई 3 किलोमीटर। उक्त सड़कों का अनुमोदन प्राप्त होकर किसानों साथ बैठक कराई गई। जिसमें श्री हंस यादव सहायक अभियंता, श्री भाई साहब अवर अभियंता, श्री सत्य प्रकाश अवर अभियंता के द्वारा ग्राम पंचायत की खुली बैठक कराई गई । तत्पश्चात सड़कों का नापीकरण मुआयना करवाया गया । वही ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल बताएं कि यह तीन मार्गो के बन जाने से गांव निरंतर विकास की ओर अग्रसर होगा। आवा गमन सुलभ होगा एवं लोगों को समय और धन दोनों की बचत होगी। गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान का धन्यवाद दिए। गांव में खुशी का माहौल है। मौके पर रामेश्वर सिंह पूर्व प्रधान, अजय तिवारी समाजसेवी, दशरथ , राजेश आदि किसान लोग रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .