News

मिर्जापुर मड़िहान थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, राजपुर देकवाह में मिला अज्ञात शव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
—इलाके में दहशत का माहौल
मड़िहान
थाना क्षेत्र के राजपुर देकवाह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हर चेहरा डर, आशंका और सवालों से भरा नजर आया।
प्रारंभिक हालात देखकर हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति और आसपास के हालात कुछ ऐसे संकेत दे रहे हैं, जिससे यह मामला सामान्य नहीं बल्कि किसी जघन्य अपराध की ओर इशारा कर रहा है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जु टी है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :