
सोनभद्र ओबरा नगर पंचायत ओबरा के वार्ड 18 में मौत को दावत देती खुली नालियां, पंचायत प्रशासन है बेखबर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
नगर पंचायत ओबरा के वार्ड संख्या 18 में बनी नालियां जगह-जगह खुली पड़ी हैं, जो आए दिन दे रही है दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नालियों के टुटे हुएं है या तो फिर लगाए ही नहीं गए है ढक्कन
जिससे राहगीर, बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चे गोवंश लगातार है खतरे में
रात के समय अंधेरे में इन खुली नालियों में गिरने का और भी बढ़ जाता है डर
बावजूद इसके, नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अब तक नहीं की गई कोई ठोस कार्रवाई
आस पास के क्षेत्रीय लोगों ने कई बार की शिकायत लेकिन समस्या बनी हुई है जस की तस
अब ऐसे में पंचायत पर उठता है सवाल, क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही प्रशासन की निद्रा होगी भंग
क्या जनता की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी है?सिर्फ कागजी योजनाएं
स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द नालियों को ढकवाने की किया मांग