• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, 20 लाख का ट्रक व 17 लाख की भारी मात्रा में शराब बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, 20 लाख का ट्रक व 17 लाख की भारी मात्रा में शराब बरामद-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

आलू नहीं, अवैध शराब की खेप थी—पिपरी पुलिस ने तस्करी की साजिश की नाकाम”

 

थाना पिपरी पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 2296.80 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार-

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

 

दिनांक 25.12.2025 को समय 15.10 बजे, मुखबिर की सूचना पर खाड़पाथर–हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक में आलू के बोरों के बीच छिपाकर झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही 260 पेटी में कुल 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत ₹17 लाख, ट्रक की कीमत लगभग ₹20 लाख तथा 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल व ₹250/- नकद जामा तलाशी से बरामद किया गया। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

 

उक्त के संबंध में थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0-254/2025, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS व 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पूछताछ का विवरण –*

गिरफ्तार अभियुक्त नवजोत सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि ट्रक में लदी अवैध अंग्रेजी शराब धीरज सिंह की है, जिसे आलू के बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। धीरज सिंह द्वारा ही उसे रास्ते के निर्देश मोबाइल फोन के माध्यम से दिए जाते थे।

अभियुक्त पूर्व में भी कई बार इसी प्रकार शराब की खेप झारखंड के रास्ते बिहार ले जा चुका है। शराब की सकुशल डिलीवरी पर उसे ₹30,000/- प्रति ट्रिप भुगतान किया जाता था। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान किया जाता था तथा गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। भुगतान गूगल पे अथवा डीजल पंप पर किया जाता था।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त –*

नवजोत सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी – 297/5 अर्बन स्टेट लेबर कॉलोनी, बटाला, पोस्ट/थाना तहसील – बटाला, जनपद – गुरदासपुर (पंजाब), उम्र – लगभग 35 वर्ष।

 

*वांछित अभियुक्त –*

1.वाहन स्वामी, पवन कुमार पुत्र सुभाष चंदेर, निवासी – ग्राम/पोस्ट कंडवाल, तहसील नूरपुर,

जिला – कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)।

2.धीरज सिंह पुत्र अज्ञात, नाम-पता अज्ञात।

 

*बरामदगी का विवरण –*

• 260 पेटी में 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत ₹17 लाख)

• 01 अदद ट्रक (कीमत लगभग ₹20 लाख)

• 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल

• ₹250/- नकद

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*

प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी

उ0नि0 श्री संजय सिंह, चौकी प्रभारी रेनूकूट

उ0नि0 श्री बृजेश कुमार दूबे, एसओजी टीम

हे0का0 महेश कुमार सरोज, हे0का0 छविराम यादव,

हे0का0 राजेश कुमार पासवान, का0 अजीत कुमार

हे0का0 सतीश सिंह पटेल, आरक्षी प्रेम प्रकाश चौरसिया, एसओजी टीम


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .