
सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण—मिशन शक्ति 5.0 के साथ सोनभद्र पुलिस” “डर नहीं, जागरूकता ही सुरक्षा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण—मिशन शक्ति 5.0 के साथ सोनभद्र पुलिस”
“डर नहीं, जागरूकता ही सुरक्षा”
मिशन शक्ति 5.0 : सोनभद्र पुलिस का जन-जागरूकता अभियान—स्कूल, कॉलेज और बाजारों तक पहुँचा सुरक्षा का संदेशमहिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक एवं सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सीधे संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सतर्कता का संदेश पहुँचाया गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, साइबर ठगी के नवीन तरीकों, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्कता, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, गुड टच–बैड टच की पहचान तथा आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों की जानकारी सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक माध्यम से प्रदान की गई।
विशेष रूप से यह अवगत कराया गया कि साइबर अपराधी अक्सर डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों का सहारा लेते हैं, अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, मैसेज अथवा ओटीपी को साझा न करने तथा किसी भी शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
आपात सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी—
112 – आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह भरोसा दिलाया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा तत्काल, निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अंत में स्पष्ट संदेश दिया गया कि—
“नारी की सुरक्षा सिर्फ अभियान नहीं, सोनभद्र पुलिस का निरंतर संकल्प है।”
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त महसूस कर सके।