• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर चूनार जमालपुर बाजार में एक मकान पर प्लास्टर का काम करते समय एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिर्जापुर चूनार जमालपुर बाजार में एक मकान पर प्लास्टर का काम करते समय एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया ट्राम सेंटर में

 

 

सोमवार को ऊंचाई से गिरने के बाद उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, जमालपुर कस्बा निवासी बचाउऊ बियार (54 वर्ष) पुत्र बेचन, बड़े लाल के मकान में मजदूरी कर रहा था। प्लास्टर के दौरान वह ऊपर से सीमेंट दे रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। मजदूर के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बचाउ बियार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वर्तमान में घायल मजदूर का इलाज वाराणसी में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .