• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र:बस पर लगे झंडे को देखकर भड़के लोग, पाकिस्तानी झंडा का लगाया आरोप

सोनभद्र:बस पर लगे झंडे को देखकर भड़के लोग, पाकिस्तानी झंडा का लगाया आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

झारखंड से अजमेर जा रही थी बस

मामला बढ़ता देख चालक ने दोनों बसों से उतारा झंडा

 

डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड में बीती रात स्थानीय लोगों ने दो प्राइवेट बसों को रोक दिया । स्थानीय लोगों का आरोप था कि बसों पर पाकिस्तान का झंडा लगा है। लोगों ने पहले यात्रियों से झंडे के विषय में पूछा तो किसी ने कोई जबाब नहीं दिया।बाद में लोगों ने बस चालक से पूछा कि बसों के ऊपर पाकिस्तान का झंडा क्यों लगा है। लोगों की दलील थी कि भारत में रहकर पाकिस्तान का झंडा क्यों लगाया जा रहा है, यह कत्तई बर्दाश नहीं किया जायेगा। पूछे जाने पर बस चालक ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ राज्य से पंजीकृत है और वह झारखंड से रिजर्व बुकिंग लेकर अजमेर में आयोजित 814वें उर्स मुबारक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है । झंडे को लेकर मामला बढ़ता देख चालक ने दोनों बसों पर लगे झंडे को बस से उतरवा दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ और दोनों बस वहां से रवाना हुए


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .