News

पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कियाः पड़ी में अपराध रोकथाम अभियान के तहत हुई कार्रवाई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पड़ी पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 दिसंबर 2025 को की गई, जिसमें वारंटी उमेश पाठक उर्फ अन्टू को उसके घर से पकड़ा गया। मीरजापुर के एसएसपी सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम-अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह गिरफ्तारी हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष रामनगीना यादव के निर्देश पर उप-निरीक्षक दयाराम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार वारंटी उमेश पाठक उर्फ अन्टू, संकठा पाठक का पुत्र है गांव पहाड़ी, थाना पड़री, जनपद मीरजापुर का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :