• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्ज़ापुर। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मड़िहान से मिर्जापुर तक लगभग 27.150 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सड़क निर्माण को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत ₹70.10 करोड़ है, जिसमें से ₹24.53 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण में जारी कर दी गई है।

तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को इस विकास कार्य को औपचारिक स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के अथक प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किए गए निरंतर आग्रह का परिणाम मानी जा रही है।

सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा, वहीं आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। इस स्वीकृति पर विधायक रमाशंकर पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .