• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: लड़कियों की टोली के साथ कुछ लड़के वॉशरूम कर रहे ट्रक ड्राइवर को लूट का दिया अंजाम, क्षेत्र में हड़कंप

सोनभद्र: लड़कियों की टोली के साथ कुछ लड़के वॉशरूम कर रहे ट्रक ड्राइवर को लूट का दिया अंजाम, क्षेत्र में हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

डाला (सोनभद्र) – चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे से लगभग पांच मीटर दूरी वाराणसी शक्तिनगर राज्यमार्ग पर स्थित शौचालय के आसपास ट्रेलर चालक गाड़ी से उतर कर बाथरूम कर रहा था तभी अचानक से कुछ युवक के साथ लड़की की टोली आकर रास्ता रोक लिए मारपीट कर नगद के साथ मोबाइल जाकेट छिनकर भाग निकले, जिसके उपरांत ट्रेलर चालक तेलगुडवा चौराहे पर आ मौजूद लोगों को साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी जिसके कारण आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वहीं थाना क्षेत्र बभनी बडहोर गांव निवासी ट्रक चालक अशफाक पुत्र शमीम मोहम्मद उर्फ तेजराब ने बताया कि मैं छत्तीसगढ़ से ट्रेलर में कोयला लोड कर मुगलसराय के चंदासी कोयला मंडी के लिए जा रहे थे जहां बुधवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे से पहले लगभग पांच मीटर दूरी पर हाईवे निमार्ण कंपनी द्वारा राहगीरों जन सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी किया हूं गाड़ी से उतरकर शौच कर रहे तभी पिछे अचानक से महिला के पोशाक पहने हुए सहित कुल तीन अज्ञात लोगों ने आकर सबसे पहले मेरी मोबाइल जाकेट नगद रूपए छिन लिए और तीन चार थप्पड़ मारने पिटने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए जिसके बाद हम तेलगुडवा चौराहे पर पहुंचकर साथ घटना के बारे बताया हूं जहां थाना में बिना तहरीर दिए अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना आग तरह क्षेत्र में फैल गई वहीं हर रोज की भांति चोपन थानाध्यक्ष क्षेत्र में मौजूद थे जिसका सूचना पाकर चोपन थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंच गए कई घंटों छान बीन के साथ तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है वहीं चोपन पुलिस घंटों प्रयासरत रही। और तब तक भुक्तभोगी चालक वहां से जा चुका था ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .