
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को चुनार-चोपन रेल खंड में चल रही दोहरीकरण परियोजना के विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
यह परियोजना लगभग 1423.96 करोड़ रुपए की लागत से पूरी की जा रही है। इसका उद्देश्य रेल खंड की लाइन क्षमता बढ़ाना, परिचालन में सुगमता लाना और यात्री तथा मालगाड़ियों के संचालन को अधिक प्रभावी बनाना है। निरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक ने ट्रैक निर्माण, अर्थकार्य, पुलों सहित अन्य संरचनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, संरक्षा और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से इस खंड पर ट्रेनों की आवाजाही सुचारु होगी और रेल यातायात में उल्लेखनीय सुधार आएगा। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शरद चंद्रायन, प्रमुख मुख्य इंजीनियर जे. के. चौरसिया, मुख्य इंजीनियर (निर्माण) एस. के. गुप्ता और मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।