
_15 साल पहले सात फेरों में बंधे एक पति को क्या पता था कि एक दिन उसे अपनी ही पत्नी को होटल के कमरे में किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ना पड़ेगा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
15 साल पहले सात फेरों में बंधे एक पति को क्या पता था कि एक दिन उसे अपनी ही पत्नी को होटल के कमरे में किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ना पड़ेगा.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि नेशनल सोनभद्र टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क इस वीडियो में किए दावों का पुष्टि नहीं करता है. इसमें पीड़ित रवि गुलाटी की आंखों में आंसू और आवाज़ में टूटन साफ झलक रही थी, जब उसने अपनी कहानी साझा की. रवि ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2010 को हिमानी से हुई थी. दोनों के बच्चे हैं और वह हमेशा यही मानता रहा कि शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन परिवार को बचाने के लिए समझौता जरूरी होता है.
पहले भी पकड़ी गई थी पत्नी
रवि के मुताबिक, पहली बार साल 2018 में उसकी पत्नी को किसी और व्यक्ति के साथ होटल में पकड़ा गया था. उस वक्त बच्चों का भविष्य सामने था. पत्नी के माता-पिता आए, माफी मांगी गई, वादे हुए और रवि ने भारी मन से सब माफ कर दिया. उसे लगा कि गलती इंसान से हो जाती है और वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा.
लेकिन इस बार कहानी और ज्यादा दर्दनाक बन गई. रवि ने बताया कि दोपहर करीब 3-3:30 बजे उसकी पत्नी घर से निकली और इसके बाद फोन करने पर भी कॉल नहीं उठाया. पहले से चल रहे शक के चलते उसने स्कूटी में जीपीएस ट्रैकर लगवा रखा था. जब लोकेशन चेक की तो वह एक होटल की तरफ इशारा कर रही थी. दुकान बंद कर रवि वहां पहुंचा और जो उसने देखा, वह उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था. उसकी पत्नी एक बार फिर होटल में किसी दूसरे आदमी के साथ थी.
कैसे पता चला पत्नी का ठिकाना?
रवि रोते हुए कहता है, ‘मैं एक साल से शक में जी रहा था… इसी वजह से GPS लगवाया था. सोचा था शायद मेरा शक गलत हो, लेकिन आज सब सच सामने आ गया.’
इस पूरे मामले ने परिवार को भी अंदर तक हिला दिया है. रवि के पिता परवेज गुलाटी ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है. पांच-सात साल पहले भी दोनों परिवारों ने बैठकर मामला सुलझाया था. यहां तक कि एक विधायक के घर बैठक हुई, माफी मांगी गई और सबने सोचा कि अब जिंदगी पटरी पर लौट आएगी.
लेकिन इस बार पत्नी ने साफ कह दिया कि वह अब रवि के साथ नहीं रहना चाहती और मायके लौटना चाहती है. परिवार का आरोप है कि जिस व्यक्ति के साथ उसे पकड़ा गया, उसे पत्नी ने घर में अपना ‘भाई’ बताकर मिलवाया था, जो अक्सर घर आता-जाता था.
जर्नलिस्ट और फिल्ममेकर दीपिका नारायण भारद्वाज ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अब यह महिला पति और उसके पूरे परिवार पर झूठे दहेज, घरेलू हिंसा और मेंटेनेंस के केस करेगी. पुलिस खुशी-खुशी दर्ज करेगी और कोर्ट मेंटेनेंस भी देगा, क्योंकि वह ‘अबला नारी’ है और व्यभिचार का एक मामला उसका हक नहीं छीनता.’
इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और रीट्वीट्स हो चुके हैं. लोग कानून के दुरुपयोग पर बहस कर रहे हैं – एक तरफ व्यभिचार को माफ करने की बात, दूसरी तरफ झूठे केस का डर. यह कहानी सिर्फ एक वायरल खबर नहीं, बल्कि उस पति के टूटे सपनों की आवाज़ है, जिसने बच्चों और परिवार के लिए बार-बार खुद को समझाया, लेकिन आखिरकार उसका भरोसा ही उसके खिलाफ खड़ा हो गया. आज रवि के सवाल सिर्फ अपनी पत्नी से नहीं हैं, बल्कि उस रिश्ते से हैं, जिसे उसने 15 साल पूरी ईमानदारी से निभाया