• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 33,000/- ( तैतीस हज़ार) रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस

थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 33,000/- ( तैतीस हज़ार) रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

अवगत कराना है कि आवेदिका सूर्यकला पत्नी सुनील केशरी निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के खाते से पैसा फ़्रॉड बिना उसकी जानकारी के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक के बैंक खाते से 33,000/- को किसी अज्ञात खाते मे ट्रांसफर कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदिका से फ्राड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर एंव ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज की गयी ।

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि 33,000/- रुपये को आवेदिका के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा थाना पन्नूगंज की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

 

धनराशि वापस कराने वाली टीमः–

01.श्री अखिलेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज सोनभद्र

02.का0 शिवशंकर कुमार सिंह , साइबर हेल्प डेस्क थाना पन्नूगंज सोनभद्र

03.म0का0 कात्यायनी सिंह थाना पन्नूगंज सोनभद्र ।

 

नोटः– किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर,नेट बैंकिंग की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी शेयर न करें।

 

साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .