• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन का सोनभद्र दौरा: *सलामी गार्द के साथ स्वागत, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण, सड़क सुरक्षा पर व्यापक समीक्षा, पुलिस भोज (बड़ा खाना) एवं जवानों के साथ सौहार्दपूर्ण

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन का सोनभद्र दौरा: *सलामी गार्द के साथ स्वागत, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण, सड़क सुरक्षा पर व्यापक समीक्षा, पुलिस भोज (बड़ा खाना) एवं जवानों के साथ सौहार्दपूर्ण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया के आगमन पर सलामी गार्द द्वारा उन्हें विधिवत सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।नव निर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन

 

इसके उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में नव निर्मित आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन पूजन-विधि के साथ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया गया। यह कॉन्फ्रेंस हॉल भविष्य में पुलिस प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण एवं गोष्ठियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

 

सड़क सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय गोष्ठी का आयोजन

 

उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा नव निर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत गोष्ठी की गई।

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

पुलिस भोज (बड़ा खाना) का आयोजन, जवानों से आत्मीय संवाद

 

मीटिंग के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्वयं पुलिस जवानों को बड़े खाने में बना भोजन परोसा गया तथा उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनका परिचय लिया गया। अधिकारियों द्वारा जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की गई।

 

उक्त कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे पुलिस बल में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .