
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना पिपरी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 14.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार द्वारा थाना पिपरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की संपूर्ण कार्यप्रणाली का सूक्ष्म एवं गहन अवलोकन किया गया। इस क्रम में थाना कार्यालय, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, लंबित एवं निस्तारित विवेचनाओं, आईजीआरएस प्रकरणों तथा थाना परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्था का परीक्षण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति केंद्र का विशेष निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों की प्राप्ति, निस्तारण एवं परामर्श व्यवस्था की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक प्रकरण में पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को त्वरित सहायता, उचित मार्गदर्शन एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाए जाने पर विशेष बल दिया।