News

12 केंद्रों पर आज होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा, शामिल होंगे 6033 परीक्षार्थी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। जिले में 13 दिसंबर को होने वाली जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन 12 केंद्रो पर 6033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नगर में राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले के परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में 705 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 6033 परीक्षार्थियाें में हिंदी भाषा के 5817 तथा अंग्रेजी भाषा के 216 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 3010 बालक व उससे अधिक 3022 बालिकाएं शामिल हैं। इसमें एक ट्रांसजेंडर भी है। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले ही प्रवेश होगा।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :