• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ट्रेलर की टक्कर से शव लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, वृद्ध की मौत, 10 घायल

ट्रेलर की टक्कर से शव लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, वृद्ध की मौत, 10 घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज में पकरी रोड के पास मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राॅली और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रॉली सवार खरपत्तू (60) की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर ट्राॅली पर करीब 30 लोग सवार थे। वह शव लेकर अंतिम संस्कार करने हिंदुआरी जा रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव निवासी रामचंद्र (50) की मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर शव लेकर अंतिम संस्कार करने हिंदुआरी जा रहे थे। रॉबर्ट्सगंज में पकरी रोड के पास गलत दिशा से ट्रैक्टर ट्राॅली हाईवे पर घुसी, तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।इससे ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली सवार मझिगांव निवासी इंद्रजीत, बृजेश कुमार, अरौली निवासी अनिल, रामलखन, सहजौर निवासी कृपा, पन्नूगंज के चपइल गांव निवासी रामपति, ओइनी निवासी जयराम, रिंकू और जुगैल के नेवासी निवासी खरपत्तू, सियाराम निवासी हिनौती और सुरेश निवासी अमउर, शाहगंज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने खरपत्तू को मृत घोषित कर दिया। इंद्रजीत की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि शव लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली गलत दिशा से हाईवे पर आ गई थी, जिस कारण दुर्घटना हो गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हुई। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .