• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबरत टीम ने पीड़ित के ₹10,000/- वापस कराए

थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबरत टीम ने पीड़ित के ₹10,000/- वापस कराए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा संचालित साइबर अपराध के विरुद्ध विशेष अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

सादर अवगत कराना है कि आवेदक जितेन्द्र पाल निवासी – चकरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा cybercrime.gov.in के माध्यम से एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी शिकायत संख्या 33111250163163 है।

 

जांच के दौरान आवेदक ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय गलती से गलत अकाउंट नंबर में ₹10,000/- ट्रांसफर हो गए थे। संबंधित प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त राशि को इंडियन बैंक में होल्ड कराया गया।

 

थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करते हुए, आवश्यक कार्रवाई एवं संबंधित बैंक शाखा से ईमेल/पत्राचार के माध्यम से विवरण प्राप्त कर ₹10,000/- की राशि को आवेदक के मूल खाते में दिनांक 08.12.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

 

धनराशि वापस कराने वाली टीम

01. श्री माधव सिंह – प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र

02. का० अभिषेक शुक्ला – साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज

03. का० अमित कुमार बिंद – साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .