• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना ओबरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड हुए 10,000 रुपये पीड़ित को कराए वापस

थाना ओबरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड हुए 10,000 रुपये पीड़ित को कराए वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन में, थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा साइबर टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

आवेदक तनिष्क सिंह पुत्र बल्लू राम सिंह निवासी परसौजा थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट, जो टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर ट्रेडिंग कर रहा था तथा उससे छलपूर्वक कुल 17,000/- रुपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड किया गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना साइबर टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई। टीम द्वारा संबंधित बैंक से समयबद्ध पत्राचार, खाते पर तत्काल होल्ड एवं निर्धारित प्रारूप में नोटिस जारी करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि ₹10,000/- को सफलतापूर्वक आवेदक के मूल खाते में वापस कराया गया। पीड़िता द्वारा इस त्वरित कार्रवाई के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना, ओबरा की टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

 

प्राप्त धनराशि का विवरण-

₹10,000/- (दस हजार रुपये)

 

बरामदगी/रिफंड सुनिश्चित कराने वाली टीम-

प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया, थाना ओबरा, सोनभद्र

का0 पंकज पाल साइबर हेल्प डेस्क थाना ओबरा जनपद सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .