• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर क्षेत्र में थाने के पास बदायूं की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

मिर्जापुर क्षेत्र में थाने के पास बदायूं की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा सामान भी बिखरकर नष्ट हो गया। इस दुर्घटना में एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेना शुरू किया। ट्रक चालक ने बताया कि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक के मुताबिक, “आंख झपकने के कारण अचानक ट्रक से नियंत्रण छूट गया और वह खाई में जा गिरा।” सड़क पर कम भीड़ होने और चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस फिलहाल मौके पर जांच कर रही है। क्षतिग्रस्त बिजली खंभे की मरम्मत के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .