
बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, सर पर आई गंभीर चोटे।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
- चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
- 8382048247
(दुद्धी /सोनभद्र ) कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार की शाम 5:00 बजे कटौली गांव में मझौली से बाइक पर सवार होकर छोटेलाल गौड़ उम्र 50 वर्ष पुत्र मोहन गौड ग्राम मझौली किसी काम से जा रहे थे, कि शंकर के घर के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा, जिससे उनके सर पर गंभीर चोटे आए, ग्रामीणों ने आनन फानन में एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया गया जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ वरुणा निधि के द्वारा उसे मृत्यु घोषित करते हुए अस्पताल के मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पीएम हेतु मोर्चेरी भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कटौली गांव में एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई थी,मौके पर पीआरबी पुलिस व दुद्धी पुलिस को भेजा गया था जहाँ से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।