
मडिहान खलिहान में रखा धान का फसल जलाः संतनगर के गेरूआही गांव में लाखों का नुकसान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
संतनगर थाना क्षेत्र के गेरूआही गांव में मड़ाई के लिए खलिहान में रखा धान का फसल जलकर खाक हो गया। इस घटना में गांव निवासी रामनरेश पुत्र खदेरु की लगभग ढाई बीघे की धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। राम नरेश ने मंगलवार दोपहर संतनगर थाना पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार रात लगभग 8 बजे उनके खलिहान में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित रामनरेश के अनुसार, यह फसल उनके परिवार की आय का एकमात्र साधन थी। फसल जलने से परिवार के सामने भोजन और पालतू पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। रामनरेश ने थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।