• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े, रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ विवाह

एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े, रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ विवाह


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

प्रेमिका के घर प्रेमी गया था मिलने, गांव वालों ने पड़कर कराया विवाह

 

 

 

प्रयागराज

 

कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

कोरांव थाना क्षेत्र के देवघाट नई बस्ती में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी का गांव के लोगों ने पड़कर बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब हिंदू रीति रिवाज के माध्यम से विवाह संपन्न करा दिया। जानकारी के मुताबिक अमित कुमार पुत्र सोमनाथ आदिवासी निवासी रौनी पथरा थाना मेजा गत सोमवार को रात में अपनी प्रेमिका वनदेवी पुत्री रामनिहोर आदिवासी निवासी नई बस्ती देवघाट थाना कोरांव से मिलने आया था। प्रेमिका से मिलने के दौरान ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ लिया था। जिसके बाद लड़की और लड़के दोनों पक्षों के माता पिता और अन्य परिजनों की सहमति और रजामंदी से बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे तक विवाह संपन्न करा कर बाइक से दुल्हन को विदा कर दिया। लड़की बाइक से ही अपने ससुराल गई। विवाह के दौरान वर व कन्या पक्ष के लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों में प्रमुख से राकेश मिश्रा, पिंटू सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .