• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कलेक्ट्रेट मे राजस्व नियमावली के गजेटियर कहे जाने वाले अनिल श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत्त

कलेक्ट्रेट मे राजस्व नियमावली के गजेटियर कहे जाने वाले अनिल श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत्त


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247कलेक्ट्रेट अधिकारियो, कर्मचारियो के द्वारा दी गई भावभीनी विदाई, अनुभवो को किया गया साझामीरजापुर 02 दिसम्बर 2025- कलेक्ट्रेट मीरजापुर के वरिष्ठ सहायक अनिल श्रीवास्तव अपनी 37 वर्ष की सेवा प्रदान करने के पश्चात 30 नवम्बर 2025 को सेवानिवृृत्त हुए जिनकी आज कलेक्ट्रेट सभागार मे अधिकारियों व कर्मचारियो के द्वारा भव्य आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट मे राजस्व परिषद के नियमावली के बारे मे गजेटियर कहे जाने वाले अनिल श्रीवास्तव के विदाई समारोह मे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा किअनिल श्रीवास्तव के साथ बहुत अधिक कार्य करने का अवसर तो नही मिला परन्तु मेरे कार्यकाल के दौरान आज तक किसी भी के द्वारा उनकी सम्बंध मे शिकायत लेकर नही आया। सभी के द्वारा इनके कार्यो व मृदुल स्वाभाव की प्रशंसा ही की गई है। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव को जो भी कार्य दिया जाता था चाहे वह दिन मे हो या किसी इमरजेंसी मे रात्रि मे भी कोई कार्यइनसे कहा जाता था इनके व्हाट्एप भेजा जाता है तो उसकी कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ करते हुए कार्य पूर्ण कर समक्ष प्रस्तुत किया जाता था जहां तक मेरी जानकारी मे है इन्होंने कार्य को भार न समझते हुए पूजा समझकर अपने दायित्वो का बखूबी निर्वहन किया गया है। राजस्व मामलो के नियमावलियों में इनकी अच्छी पकड़ रही हैं उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं है किआगे स्वस्थ्य खुशहाल सुखी रहें। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता ने भी बताया कि इनके साथ कार्य करने का अवसर कम ही मिला लेकिन जबसे मिर्जापुर आकर इनके साथ कार्य करने का अवसर मिला है उतने कार्य काल मे महसूस हुआ कि अनिल कार्य के प्रति समर्पित रहते है इनकी सबसे बड़ी खूबसूरती है यहहमेशा सभी से मुस्कुराते हुए मिलते है और कार्यो का निर्वहन करते है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा मे रहकर बहुत हित मित्र व रिश्तेदारो से सम्पर्क नही हो पाता परन्तु अब सेवानिवृत्त के बाद अनिल हित मित्रो से मिले खुश रहे हसी ठिठोली करे और अपने दैनिक जीवन को एक समय सारणी मे बांधते हुए स्वतंत्र रूप से कार्य करे अपने पास आलस्यता को न आने दे ताकि हमेशा स्वस्थ्य रहकर मुस्कुराते रहे। नगर मजिस्टेªट ने कहा कि यह एक अनुभवी व मेहनती कर्मचारी रहे है इनके सेवानिवृत्त से कलेक्ट्रेट परिवार से आज एक अच्छा व अनुभवी कर्मवारी सेवानिवृत्त होकर जा रहा है जिसकी कमी हम लोगो को खलती रहेगी। अनिल को जब भी हम सभी से कोई आवश्यकता या कार्य हो तो वह किसी समय निःसंकोच कह सकते है जहां सम्भव होगा हम सभी मद्द करते रहेंगे। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि तहसील व कलेक्ट्रेट मे रहते हुए इन्हें राजस्व मामलो मे इतनी जानकारी रहती थी कि वरिष्ठ अधिकारी इनके ऊपर आंख बन्द करके भरोसे करते थे। अनिल श्रीवास्तव को राजस्व जानकार के गजेटियर कहा जाए तो अतिसंयोक्ति नही होगी। यह हमेशा लोगो की हंसकर मद्द करते रहें हैं। कार्यक्रम मे तहसीललालगंज के प्रशासनिक अधिकारी अनिल श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट की अलमबदा सिंह, सीमा, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट के अर्दली सहित अन्य कर्मचारियो द्वारा अपने-अपने अनुभवो को साझा किया गया तथा अनिल श्रीवास्तव के कार्यो व व्यवहार की प्रशंसा की गई। स्वंय अनिल श्रीवास्तव न अपने सम्बोधन के समय जब खड़े हुए तो उनके आंखो में इतना आंसू भर आया कि वह कुछ बोल न सके तत्पश्चात कलेक्ट्रेट अधिक कर्मचारियों के आंखो में आंसू भर आए माहौल गमगीन हो गया परन्तु संचालक अशोक धर दूबे (प्रेमी) ने अपनी कविताओ के माध्यम से माहौल को बदलने की कोशिश की। इस अवसरपर कलेक्ट्रेट नाजिर विनय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, जिलाधिकारी के स्टोनो शेरअली, अखिलेश कुमार पाण्डेय, हौसिला प्रसाद सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .