
रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अरिहन्त होटल में चोरी की घटना का सफल अनावरण- चोरी हुए ₹75,000 नकद व मोबाइल बरामद कर पीड़ित को सुपुर्द किया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आगन्तुक संतोष त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम त्रिपाठी, निवासी जानकीपुरम, थाना जानकीपुरम, लखनऊ, बर्तमान पता थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, थाना रॉबर्ट्सगंज पर उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में उल्लेखित था कि दिनांक 22/23.11.2025 की मध्यरात्रि लगभग 12:30 से 01:30 बजे के बीच अरिहन्त होटल (थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र) में आयोजित जयमाला कार्यक्रम के दौरान उनके बैग में रखा ₹75,000 नकद व मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 1172/2025, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जिले में चोरी पर प्रभावी रोकथाम, घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में इस प्रकरण के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा को निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज से एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन परीक्षण कराया गया। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि चोरी करने वाला व्यक्ति सोनभद्र से लगभग 900 किमी दूर मध्यप्रदेश के जनपद राजगढ़ (थाना गोड़ा) का रहने वाला निखिल है।
रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा लगातार 06 दिन तक 900 किमी दूर मध्य प्रदेश में रहकर बरामदगी हेतु प्रयत्न किए गए। थाना गोड़ा पुलिस के सहयोग से अरिहन्त होटल में चोरी हुए ₹75,000 रुपये एवं मोबाइल फोन वहां के स्थानीय मुखिया के माध्यम से बरामद किए गए तथा दिनांक 01.12.2025 को विधिवत रूप से पीड़ित को सुपुर्द किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अन्य स्रोतों से तलाश जारी है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रदश
बरामदगी का विवरण-
चोरी हुए ₹75,000 रुपये एवं मोबाइल फोन।
पुलिस टीम का विवरण-
01 – 30नि0 महेन्द्र यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
02- मुख्य आरक्षी चन्द्रकेश पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
03- आरक्षी अविनाश थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।