
थाना पिपरी पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त व वांछित गिरफ्तारी वारण्टी के अभियान के क्रम में हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्त 01.सोमारू पुत्र देवशाह निवासी ग्राम लभरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र व 02. राम सूरत खरवार पुत्र अमरजीत खरवार निवासी पद्मिनी होटल के पीछे मुर्धवा रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को दिनांक 02.12.2025 को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
01.सोमारू पुत्र देवशाह निवासी ग्राम लभरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
02. राम सूरत खरवार पुत्र अमरजीत खरवार निवासी पद्मिनी होटल के पीछे मुर्धवा रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
01.प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
02.उ0नि0 श्री रविशंकर पाठक थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
03.हे0का0 शंकर लाल चौकी रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
04.हे0का0 मनीष सिंह चौकी रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।