• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर केआधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-415/2025 धारा 69,352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी-पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आजउप-निरीक्षक गणेश कुमार पाण्डेय व राघवेन्द्र राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त संदीप थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 10 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित हैथाना को0शहर-03

थाना चील्ह-02

थाना अदलहाट-05 —


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .