• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के विकास खंड पहाड़ी स्थित छित्तम पट्टी छटहा गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

मिर्जापुर के विकास खंड पहाड़ी स्थित छित्तम पट्टी छटहा गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

यह अभियान साल में एक बार लगने वाले मेले की तैयारियों के मद्देनजर शुरू किया गया है। सफाई कर्मियों की एक टीम ने गांव की सड़कों पर झाडू लगाया और कूड़ा उठाया। उन्होंने मंदिर और स्कूल के आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई की। इस अभियान में सफाई कर्मी अवधेश जोशी, महेंद्र कुमार, छागुर राम और अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सफाई कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सलाह दी कि घर का कूड़ा-करकट इधर-उधर न फेंके, बल्कि कूड़ेदान का उपयोग करें। उन्होंने यह भी बताया कि घर के आसपास जल जमाव न होने दें, क्योंकि इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। टीम ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को भी साफ किया और दवा का छिड़काव किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .