
बाइक नीलगाय से टकराई, दो लोग गंभीर घायलः मिर्जापुर के सागरपुर में हादसा, नीलगाय की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर के चील्ह स्थित सागरपुर के पास दूधी लुंबिनी मार्ग पर एक बाइक नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज शाम करीब 5:15 बजे हुई। औरई से अपने गांव बिकना मिर्जापुर जा रहे तौहीद (25) और उनकी पत्नी सायना (24) बाइक पर सवार थे। उनके साथ उनका एक वर्षीय बच्चा भी था। सागरपुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलगाय खेत में जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि गोद में बैठे बच्चे को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। बताया गया है कि दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो उन्हें लेने आ रहे हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।