
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना” के अन्तर्गत निकाले जाने वाले ड्रा की सूचना”
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर 28 नवम्बर 2025- सम्भा० उप निदेशक (प्रशा०/विप०) कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मण्डी परिषद द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत सम्भाग स्तर पर किसानों को दिये जाने वालेउपहार के ड्रा हेतु मण्डलायुक्त, विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश द्वारा अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में ड्रा निकालने का निर्देश दिया गया है। यह ड्रा त्रैमासिक और छमाही बम्पर ड्रा होगा। जिन किसान भाइयों द्वारा अपने उत्पाद का सम्बन्धित मण्डीसमिति में बिक्री की गयी हो और 6आर के एवज में संबंधित मण्डी समितयों से कूपन प्राप्त किये गये हों वे सभी किसान भाई इस योजना से आच्छादित है और ड्रा में शामिल हो सकते हैं। मीरजापुर सम्भाग के अन्तर्गत आने वाली 05 मण्डियों यथा मिर्जापुर, अहरौरा, राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं गोपीगंज के क्षेत्रान्तर्गत आनेवाले किसान भाइयों से अपील है कि दिनांक 29.11.2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार, में अपर आयुक्त (प्रशासन) विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर की अध्यक्षता में निकाले जाने वाले ड्रा में उपस्थित होने का कष्ट करें।