• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की बैठक में मीरजापुर का नाम विन्ध्याचल धाम करने पर बनी सहमति

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की बैठक में मीरजापुर का नाम विन्ध्याचल धाम करने पर बनी सहमति


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की अष्टभुजा निरीक्षण गृह मे बैठक हुई सम्पन्नजनप्रतिनिधियो के द्वारा किए गए पत्राचार का गुणवत्तापूर्ण ससमय कराएं निस्तारण -नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’

 

बिजली विभाग मे बिजलेंस के द्वारा मनमानी करने पर एफ0आई0आर0 दर्ज कराने का दिया निर्देश-विद्युत बिलो मे लाए सुधारअवैध शराब भट्टियो, स्मैक व अन्य मादक पदार्थो के अवैध बिक्री पर अभियान चलाकर करे कार्यवाही -प्रभारी मंत्रीमीरजापुर 27 नवम्बर 2025- मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात, प्रोत्साहन एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जी अध्यक्षता मे अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार मे जिलाप्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई। बैठक मे विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक छानबे रिंकी कोल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायकमड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी के अलावा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहेंबैठक मे प्रभारी मंत्री द्वारा विधायकगण व जनप्रतिनिधियो के द्वारा दिनांक 02.10.2025 को आयोजित कोर कमेटी की बैठक की कार्यवृत्ति के अनुपालन के बारे मे विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यो को अद्यतन प्रगति सुनिश्चित करे तथा जन सुविधाओ से जुड़े कार्यो मे किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरते जन शिकायतो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निर्देशन मे जनप्रतिनिधि व अधिकारी दोनो का एक ही कार्य है जनपद व प्रदेश का विकास। उन्होंने कहा कि आपस मे समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओ का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाए। प्रभारी मंत्री ने बैठक मे एक जनप्रतिनिधि/कार्यकर्ता के द्वारा राजगढ़ क्षेत्र मे धड़ल्ले से अवैध शराब व स्मैक, गांजा आदि की बिक्री पर प्रभारी मंत्री ने पुलिस विभाग व आबकारी विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध शराब बनाने वाले भट्टियो व बिक्री, स्मैक, गांजा आदि अवैध बिक्री के रोकथाम के लिए अभियान चलाकर सघन कार्यवाही करे तथा सम्बन्धित को एफ0आई0आर0 दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अवैध मादकपदार्थो के सेवन से घर कई जिंदगिया खराब होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस थाना क्षेत्र मे अवैध बिक्री पाया जाता है उस थानाध्यक्ष व बीट सिपाही के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाए।

विधायक नगर के द्वारा अवगत कराया गया कि बिजली विभाग के थाना बिजलियंस के एक अधिकारी द्वारा पार्टी के कार्यकर्ता के घर ही ओवरलोड बढ़ाने के एवज मे पहुंचकर छापेमारी की कार्यवाही की गयी तत्पश्चात अवैध रूप से पैसे की लेनदेन पर समझौाता किया गया ऐसी कई शिकायते प्राप्त हो रही है उक्त इंसपेक्टर अधीक्षक अभियंता विद्युत की उपस्थिति मे वार्ता के दौरान लेनदेन की बात स्वीकारते हुए वापस देने की बात कही गई परन्तु एक सप्ताह से अधिक होने पर भी अभी धनराशि वापस नही किया गया जबकि शिकायतकर्ता सही था जिस पर प्रभारी मंत्री नेअधीक्षण अभियंता विद्युत को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि दोषी इंसपेक्टर के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कर तत्काल कार्यवाही कर अवगत कराया जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियो व उपभोक्ताओ का फोन उठाए यदि कही आवश्यक कार्यवश व्यस्त है तो कालबैक कर वार्ता करे तथा बताए गए समस्याओ का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत बिलो के ओवररेटिंग मे सुधार लाने का निर्देश देते हुए कहा उपभोक्ताओ अनावश्यक परेशान न होना पड़े। सदस्य विधान परिषद ने ग्राम पंचायतो मे मनरेगा के तहत कराए गए कार्यो का भुगतान कराने पर बल देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक है इसके पूर्व ग्राम पंचायतो मे कराए गए कार्यो का भुगतान प्राथमिकता पर करा दिया जाए। जिला अध्यक्ष भाजपा ने जनपद के प्रमुख पुराने/प्राचीन मन्दिरोयथा-लोकेश्वर नाथ, रामेश्वर मन्दिर, शीतला मन्दिर विजयपुर, चंडिका धाम सहित अन्य प्रमुख मन्दिरो व पर्यटन स्थलो के विकास सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाया जाए कि जनपद मे पर्यटन को बढ़ावा मिल सकें। विधायक मझवां ने चंडिकाधाम मन्दिर के किनारे गंगा नदी के कटान को रोकने हेतु मुद्दा उठाया। बैठक मे विधायक मझवां द्वारा भी अपने क्षेत्र की समस्याओ के बारे में अवगत कराया। विधायक छानबे ने हलिया के वन के आस पास खेती करने वाले लोगो का वन विभाग द्वारा उनकी जमीन को वन क्षेत्र मे बताकर ट्रैक्टर व अन्य कृषि सयंत्र को उठा ले जाते है जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने वन क्षेत्र का सीमाकन कराने पर बल दिया।

जिला अध्यक्ष भाजपा व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा जनपद मीरजापुर का नाम विन्ध्याचल धाम करने का प्रस्ताव समिति के माध्यम से शासन को भेजने की मांग की जिस पर सर्वसम्मति प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजने की सहमति व्यक्त की गई। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल व पूर्व जिला अध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, भाजपा पदाधिकारी रबि दूबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओ से अवगत कराया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा निस्तारण के निर्देेश दिए गए।

अन्त मे प्रभारी मंत्री द्वारा बाढ़ व ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त होने वाले फसलो के मुआवजा के बारे में जानकारी ली गई जिस पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि बाढ़ के दौरान नष्ट हुई फसलो के सापेक्ष 50 हजार किसानो के खाते मे मुआवजा धनराशि भेज दी गई है तथा शेष किसानो का फसल बीमा योजनान्तर्गत 09 करोड़ का बीमा राशि किसानो के खाते मे भेजा गया है बाद मे ओलावृष्टि से हुई फसलो के नुकसान का सर्वे करा लिया गया है। बजट की मांग की गई है शासन से बजट प्राप्त होते ही वितरण कराया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभी भी कतिपय थानो मे कार्यकर्ताओ व पीड़ित व्यक्तियो को थानेदार द्वारा सद्व्यवहार नही किया जा रहा है न ही उनकी समस्याओ का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति ठीक नही है। बैठक मे उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि तत्काल थाना से हटाया जाए ऐसे लोगो को थानो का चार्ज न दिया जाए जिस अधिकारी को थानो मे भेजा जाए उन्हे ब्रीफ करके ही भेजा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख बाजारो मे सम्बन्धित थाना अधिकारी पदैल भ्रमण करे तथा व्यापारियो से मिलकर उनकी समस्याओ की जानकारी कर समाधान कराएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी बैठक मे पूरी तैयारी के साथ आए सड़को की मरम्मत व गड्ढा मुक्ति के बारे मे जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि स्वंय बैठक कर समीक्षा करे तथा सड़को की मरम्मत व गड्ढा मुक्ति सुनिश्चित कराए। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह,अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल के अलावा अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .