
सीएमओ बोले- स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार पुरुष सहभागिता से ही होगा साकार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
रॉबर्ट्सगंज स्थित में हनुमान मन्दिर के पास सीएमओ कार्यालय से बृहस्पतिवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत सारथी वाहन को सीएमओ डॉ.पीके राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूक करेगा। सीएमओ डॉ.पीके राय ने बताया कि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के निर्देशन में परिवार नियोजन कार्यकम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के लिए जनपद के सभी ब्लॉकों के सीएचसी पीएचसी क्षेत्र में सारथी वाहन के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। पुरुष नसबंदी कराने पर लाभार्थी को 3000 रुपया एवं प्रेरक को 400 रुपया प्रति लाभार्थी प्रदान किया जाता है। सीएमओ ने बताया कि स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार पुरुष सहभागिता से ही होगा हमारा सपना साकार इसी स्लोगन के साथ लोगों जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सारथी वाहन को नगर में जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। हर सीएचसी पर तीन-तीन सारथी वाहन के द्वारा जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. गुलाब प्रसाद, डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. गुरु प्रसाद, आलोक कुमार, संजय आदि मौजूद रहे