• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दो ट्रेलरों में टक्कर ,बाल बाल बची स्कूली बस,कोई हताहत नहीं, बड़ी दुर्घटना टली

दो ट्रेलरों में टक्कर ,बाल बाल बची स्कूली बस,कोई हताहत नहीं, बड़ी दुर्घटना टली


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

डाला (सोनभद्र) – स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित डाला चढ़ाई पर रेणुकूट की तरफ से आ रही एक ट्रेलर हाईवे कटिंग के पास आगे जा रही एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दिया वहीं पास में हाईवे किनारे स्कूली बच्चों से भरी एक बस में टक्कर होने से बाल बाल बच गया , गनीमत रहा की घटना में

कोई हताहत नहीं हुई,एक बड़ी दुर्घटना टल गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली । दोनों ट्रेलरों की टक्कर में एक ट्रेलर हाईवे मार्ग पर पलट गया जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा ,देर से पहुंची डाला पुलिस ने यातायात को बहाल कराया ।मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज्य पर डाला चढ़ाई स्थित हाईवे डिवाइडर कटींग पर एक ट्रेलर वाहन जिसे राबर्ट्सगंज निवासी चालक सोनू पुत्र आजम जो विंध्य नगर से राखड लोडकर गाजीपुर के लिए जा रहा था कि

पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दुसरी ट्रेलर जिसे धोबनी गढवा झारखंड निवासी चालक मुन्ना कुमार पुत्र शिव कुमार जो विंध्य नगर राखड़ लोड कर प्रयागराजके लिए जा रहा ने ट्रेलर में पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया , दोनों ट्रेलर की भिड़ंत में एक ट्रेलर डिवाइडर डाकते हुए दुसरे लेन मार्ग पलट गई और वहीं दुसरा ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गई वहीं इस घटना में वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग करीब आधे घंटे के लिए जाम हो गया । जिसकी सूचना के लिए मौके पर जुटे स्थानियों ने डाला पुलिस के मोबाइल पर कॉल किया पर कॉल

रिसीव नहीं हो सका करीब आधे घंटे से हाईवे मार्ग पर जाम लगा रहा ।जिसे देख मौके पर पहुंचे स्थानीय युवाओं ने मार्ग को डायवर्सन कर जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया गया वहीं देर से पहुंची डाला पुलिस भी जाम हटवा कर यातायात बहाल करने में जुटी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डाला चढ़ाई स्थित हाईवे कटिंग के पास सड़क किनारे स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए एक बस खड़ी थी कि पीछे से आ रही ट्रेलर बच्चों से भरी बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमे एक ट्रेलर हाईवे मार्ग पर ही पलट गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .