
तमंचा सटाकर बकरा व्यवसाई से साढ़े तीन लाख की लूट
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। संतनगर के ददरी बांध के दूसरे छोर पर काले रंग के एक चार पाहिया वाहन सवार चार लोग बकरा व्यवसायी के कनपटी पर तमंचा सटाकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।बनकी गांव निवासी शमसुद्दीन ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे पुत्र अकीम अपने जीजा मुख्तार के साथ बाइक से थैले में साढ़े तीन लाख रुपये लेकर बकरा व भेड़ खरीदने हलिया जा रहे थे। ददरी बांध के पास पहुंचे थे कि बाइक रोककर जीजा मुख्तार शौच के लिए चला गया। कुछ देर बाद पीछे से एक काले रंग के चार पहिया वाहन में सवार चार से पांच लोग मुंह बांधकर पहुंचे। बाइक पर बैठे अकीम की कनपटी पर तमंचा सटाकर पैसे से भरा थैला छीन लिया। अकीम को भी गाड़ी में बैठाकर तीन से चार किलोमीटर दूर हलिया की ओर ले जाकर उतार दिया। लुटेरों ने धमकी दी कि शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। उधर, शौच कर जीजा वापस लौटा तो बाइक के पास साला नहीं था। बाइक लेकर आगे गया तो अकीम मिला। घटना की जानकारी उसने जीजा मुख्तार को दी। पीड़ित ने दोपहर दो बजे घटना की जानकारी संतनगर पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। वहीं, शमसुद्दीन का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय उल्टा दोनों को ही थाने में बिठा लिया है। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना हलिया थाने की है। हलिया थाने को भी सूचित किया गया है। पुलिस दोनों को लेकर मौके पर गई है। कई एंगल से मामले की जांच कर रही है