
सोनभद्र:संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका के घर में प्रेमी का मिला शव , प्रेमिका अचेत जिला अस्पताल रेफर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एक वर्ष से लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे एक युवल जोड़ा किसी कारणवश युवक बन्द घर के बडेर में फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है और युवती विषैला पदार्थ खाने अचेतावस्था में हुई जिला अस्पताल रेफर
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की भोर लगभग चार बजे चोपन थाना क्षेत्र गुरमुरा निवासी रामचन्द्र गोंड के घर पर सुनिल कुमार पुत्र बीर शाह निवासी रजखड दुद्धी का घर में मृत शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया
और साथ रही युवती सुनिता कुमारी पुत्री रामचंद्र गोंड निवासी गुरमुरा विषैला पदार्थ खा लिया वहीं जिसकी जानकारी स्वजनों को सोमवार को सुबह छः बजे को हुई तो तत्काल 108 नंबर के ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
परिजनों ने बताया कि कल लड़की दुद्धी गई हुई थी और वापस सुनिल कुमार के साथ शाम लगभग छः बजे के करीब घर गुरमुरा दोनों आ गए थे लेकिन फिर उन दोनों में क्या हुआ कि सुनिल कुमार घर में बडेर के फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया और लड़की जहर खा ली जिसकी जानकारी हम लोगों भोर में हुई तब तक लड़की ने सुनिल कुमार के शव फांसी के फंदे से उतरवाई दी थी वहीं बाद में उसकी तबियत बिगड़ने लगा तो पता चला कि वह भी पता नहीं कब का बेटी जहर खा ली थी जिसके उपरांत सुबह लगभग छः हालत बिगड़ने पर हम लोगों ने 108 नम्बर के ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से रेफर हो कर जिला अस्पताल चली गई
वहीं युवक के परिवार के लोगों इसका सूचना सुनकर घटना स्थल पर पहुंच गए आपसी सुलह समझौता कर शव को दुद्धी ले जाने की बात कह रहे हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों परिवार में से किसी ने उक्त मामले को लेकर सूचना पुलिस को नहीं दी हैl