• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पारिवाल हिस्सेदारी बंद करें ताकि अवैध पुरोहितों पर लगे लगाम

पारिवाल हिस्सेदारी बंद करें ताकि अवैध पुरोहितों पर लगे लगाम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर सोमवार को श्रीविंध्य पंडा समाज की हुई बैठक में अवैध पुरोहित पर लगाम लगाने के लिए पारिवाल से उनकी हिस्सेदारी बंद करने का मुद्दा उठाया गया। बैठक में मंदिर में आने वाले वीवीआईपी श्रद्धालुओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत करने तथा सभी सदस्यों को मंदिर में अपने ड्रेस कोड व परिचय पत्र के साथ मौजूद रहने की बात कही गई।श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने समस्त पारीवाल एवं कार्यकारणी सदस्य के साथ हुई बैठक में मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। सदस्यों ने अवैध पुरोहित पर लगाम लगाने तथा पारिवाल से उनकी हिस्सेदारी बंद करने की मांग की। बैठक में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पूजन के लिए धाम परिसर में भिक्षाटन कर रहे लोगों से हो रहे परेशानी को देखते हुए उन्हें हटाने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष ने मंदिर में आने वाले वीवीआईपी श्रद्धालुओं का मंत्रोच्चार विधि से स्वागत करने, कॉरिडोर परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर तत्काल कार्यालय को सूचित करने की बात कही। अध्यक्ष ने कहा कि सभी मुद्दों पर बैठक में विचार करते हुए जल्द से जल्द इसे लागू कर श्रद्धालुओं को सहूलियत देने का काम किया जाएगा। बैठक में मंत्री भानु पाठक, पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, मंदिर व्यवस्था प्रमुख गुंजन मिश्रा, रतन मोहन मिश्रा, केदार भंडारी, शनि दत्त पाठक आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .