• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा 39,999/- रुपये सफलतापूर्वक आवेदक को कराए गए वापस

साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा 39,999/- रुपये सफलतापूर्वक आवेदक को कराए गए वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के दिशा-निर्देशन में, थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया।

 

आवेदक प्रहलाद निगम पुत्र श्री नन्दलाल निगम, हाल नियुक्ति जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर 04 बार में कुल 39,999/- रुपये का साइबर फ्राड कर लिया गया था।

 

प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट एवं संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण धनराशि 39,999/- रुपये आवेदक के बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

 

इस सराहनीय कार्य हेतु आवेदक द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी महोदय एवं साइबर क्राइम थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

 

*वापस कराई गई धनराशि : 39,999/- रुपये*

 

बरामदगी करने वाली टीम :

01. प्र0नि0 सदानन्द राय – साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र ।

02. क0आप0 विकास मौर्या – साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .