
5.51 लाख की ठगी, आरोपी मिर्जापुर से गिरफ्तार हुआ
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ऑनलाइन ठगी और आर्थिक अपराधों पर शिकंजा कसते हुए कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। काव्या इंडस्ट्रीज के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी मनोज श्रीवास्तव (45 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। महावीर स्वामी चौक कवर्धा के रहने वाले प्रार्थी नवीन जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने खुद को काव्या इंडस्ट्रीज का मैनेजिंग डायरेक्टर बताकर सुपर डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लालच दिया और अलग-अलग खातों में 5,51000 रुपए जमा करवा लिए। आरोपी ने फर्जी टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और ई-मेल के जरिए कंपनी को असली साबित करने की कोशिश की। लेकिन कंपनी के पते की पड़ताल करने पर पता चला कि लखनऊ में ऐसी कोई कंपनी है ही नहीं। सिटी कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी मनोज के ठिकाने तलाशती रही। लोकेशन ट्रैक होने पर टीम पूर्वी चंपारण (बिहार) तक पहुंची, जहां से वह भाग निकला। 21 नवंबर की रात उसे चुनार, मिर्जापुर से हिरासत में लिया।