
खनन हादसे में अब तक चार शव बरामद, दो की हुई शिनाख्त
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
एक दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका
सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी में मे0 कृष्णा माइनिंग खदान में हुई घटना में राहत कार्य के लिए NDRF व SDRF की टीम द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लिए रात दिन उच्चाधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। रविवार की रात्रि 11.30 बजे ए०डी०जी० पीयूष मोर्डिया, आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह,पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव तथा राहत कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों से स्थिति के संबंध में बारीकी से जानकारी प्राप्त किया।उच्चाधिकारी गणों ने कहा कि इस घटना में जो भी श्रमिक हताहत या घायल हुए हैं, उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से उन्हें शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है। इसी क्रम में सोमवार को 3 शव बरामद किए गए,जिन्हें पोस्ट मार्टम हॉउस भेज दिया गया है। एक शव का रविवार को ही दाह संस्कार करा दिया गया था। अब तक कुल चार शव बरामद किए हैं, जिसमें दो की शिनाख्त हो चुकी है, दो की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है यह तस्वीर अभी भी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।