• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में सोनभद्र निवासी दुर्गा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिर्जापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में सोनभद्र निवासी दुर्गा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

, 8382048247

 

 

 

उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई थी। जानकारी के अनुसार, करमा थाना क्षेत्र के ढ़ेकवाह गांव निवासी दुर्गा गुप्ता शनिवार शाम करीब सात बजे मिर्जापुर से अपने घर लौट रहे थे। भांवा कस्बे के बसंतपुर गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक के सड़क पर गिरने से दुर्गा गुप्ता को हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वे घायल दुर्गा गुप्ता को अपने साथ सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल ले गए ताकि आगे का इलाज कराया जा सके। इस दुर्घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .