• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र पुलिस की व्यापक कार्यवाही – कुल 1374 चालान व 06 वाहन सीज

सोनभद्र पुलिस की व्यापक कार्यवाही – कुल 1374 चालान व 06 वाहन सीज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस की व्यापक कार्यवाही – कुल 1374 चालान व 06 वाहन सीज

महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ा रही है जनपदीय यातायात पुलिसपुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी–मिशन शक्ति) के नेतृत्व में आज दिनांक 12.11.2025 को “मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के दृष्टिगत जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गयाइस अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित चालान किए गए–

 

गलत नंबर प्लेट – 81

ड्र्रिंक एण्ड ड्राइव-25

अन्य धाराओं में (बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न आदि)* – *1374

साथ ही पुलिस टीम द्वारा आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सुरक्षित ड्राइविंग हेतु *पम्पलेट वितरित किए गए।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं और दूसरों को भी जागरूक करें।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .