
बहू ने प्रॉपर्टी के लिए ससुर को मार डाला: सोनभद्र में सिर पर कुदाल से किए कई वार; बेटा भी कुल्हाड़ी मारता रहा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र में डेढ़ बिस्वा जमीन के लिए बहू और बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बुधवार सुबह पिता खाना खा रहे थे। तभी जमीन को लेकर बेटे और बहू से कहासुनी होने लगी। दोनों उन्हें घर के बाहर खींच कर लाए। बेटे ने कुल्हाड़ी और बहू ने कुदाल से सिर पर वार किए। आस-पास के लोग उन्हें देखते ही दौड़े। ग्रामीणों की मदद से बड़ा बेटा उन्हें अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बेटा और बहू फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पिता ने अपनी 10-10 बिस्वा जमीन दोनों बेटों को दे दी थी। अपने पास डेढ़ बिस्वा जमीन रखी थी। उसी के लिए छोटा बेटा झगड़ा करता था। मामला बुधवार सुबह पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव का है।