News

मिर्जापुर में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक घायलः सीएचसी में भर्ती कराया, ददरा पहाड़ी-गुरुदेव नगर मार्ग पर रैकरी के पास हादसा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रैकरी में ददरा पहाड़ी-गुरुदेव नगर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान मध्य प्रदेश के केवटली निवासी दिलम (30 वर्ष) और पारस (35 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों रैकरी गांव में हंसनारायण सिंह के यहां धान की कटाई के लिए आए हुए थे
बताया गया कि दोनों युवक किसी काम से बाजार गए थे। घर लौटते समय ददरा पहाड़ी-गुरुदेव नगर मार्ग पर एक मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ पहुंचाया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :