• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध की गयी निरोधात्मक कार्यवाही

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध की गयी निरोधात्मक कार्यवाही


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वांछित/फरार/ईनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

दिनांक 10.11.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा भिन्न–भिन्न स्थानों से धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कुल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –

1.सलमान खाँ पुत्र हमीद खाँ निवासी भभुआ, थाना भभुआ, जनपद कैमूर (बिहार), उम्र – 29 वर्ष।

2.अलकामा राइन पुत्र मौकिम राइन निवासी भभुआ, थाना भभुआ, जनपद कैमूर (बिहार), उम्र – 20 वर्ष।

3.धनन्जय सिंह मौर्या पुत्र मारकण्डेय मौर्या निवासी लोहरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र – 26 वर्ष।

4.सोनू तिवारी पुत्र कमलाकांत तिवारी निवासी कम्हारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र – 18 वर्ष।

5.श्यामसुंदर भारतीया पुत्र शंकर भारतीया निवासी बंतरा भागलपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र – 39 वर्ष।

6.विदेह उर्फ बंटी पुत्र बचाऊ निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र – 26 वर्ष।

7.धर्मराज पुत्र रामसजीवन निवासी रघुनाथपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र – 35 वर्ष।

8.बलवन्त पुत्र रामसुन्दर निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र – 26 वर्ष।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1.उ0नि0 रविकान्त मिश्रा मय हमराह हे0का0 भरत यादव व का0 सुधीर कुमार।

2.उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा, मय हमराह का0 राजेश पासवान।

3.उ0नि0 घनश्याम तिवारी मय हमराह हे0का0 हेमन्त बारी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .