News

दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति कमला बिंद को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कछवां थाना क्षेत्र के केवटान वार्ड में छह नवंबर की रात विवाहिता सानिया का फंदे से लटका शव मिला। मेवली गांव निवासी प्रहलाद ने आरोप लगाया कि शादी के बाद और दहेज की मांग की जा रही थी।
बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके पति और ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। रात को सूचना मिलने पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था।
ससुराल वाले भाग गए थे। पुत्री की हत्या कर की गई है। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष कछवां अमरजीत चौहान ने बताया कि कमला बिंद निवासी केवटान थाना कछवां को गिरफ्तार किया गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :